भारत

भयावह...कटा बच्ची का सिर! बस की खिड़की से झांक रही थी लड़की, ट्रक की चपेट में आने से सिर धड़ से हुआ अलग

jantaserishta.com
30 March 2021 4:40 PM IST
भयावह...कटा बच्ची का सिर! बस की खिड़की से झांक रही थी लड़की, ट्रक की चपेट में आने से सिर धड़ से हुआ अलग
x
कोरोना संकटकाल के बीच भी सड़क हादसे की खबरें दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं...

खंडवाः खंडवा-इच्छापुर हाईवे (Khandwa-Ichhapur Highway) से इंदौर (Indore Bus) जा रही बस में 11 साल की एक लड़की ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर बैठी थी. इस दौरान हाईवे स्थित रोशिया फाटे पर लड़की ने उल्टी करने के लिए अपना सिर बाहर निकाला. तभी सामने से आ रहा एक ट्रक बस को साइड से टक्कर मारते हुए निकल गया. टक्कर से लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया. दर्दनाक हादसे का फोटो इतना भयावह है कि उसे दिखाया नहीं जा सकता. जागरूकता के उद्देश्य से फोटो को ब्लर कर दिखाया गया है.

घटना पर देशगांव थाना प्रभारी ने बताया कि 'प्रभात' बस हर दिन सुबह 8 बजे खंडवा से इंदौर के लिए जाती है. सुबह 9 बजे रोशिया फाटे स्थित कश्मीरी नाले पर पहुंचते ही लड़की ने उल्टी करने के लिए सिर बाहर निकाला. तभी इंदौर से आ रहा ट्रक बस को रगड़ते हुए निकल गया. भयानक हादसे में ट्रक के बाहर सिर निकाले तमन्ना की खोपड़ी अलग होते हुए सड़क पर जा गिरी. ट्रक को जब्त कर मौके से फरार ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.
मामला मंगलवार सुबह करीब 9 बजे देशगांव चौकी अंतर्गत रोशिया फाटे का है. खंडवा से इंदौर के लिए निकली प्रभात नामक बस में ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर 11 साल की तमन्ना पिता हैदर बैठी थी. वह अपनी मां रूखसाना व बड़ी बहन हीना के साथ बैठी थी. वे सनावद के पास स्थित बड़वाह में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. तभी रोशिया से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया. पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए छैगांवमाखन भेजा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story