भारत

डांस स्टेज पर खौफनाक मंजर...मची अफरातफरी

jantaserishta.com
13 Feb 2026 3:26 PM IST
डांस स्टेज पर खौफनाक मंजर...मची अफरातफरी
x
जानें पूरा मामला.
आरा: बिहार के आरा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक नाच कार्यक्रम के दौरान खुशियों का माहौल अचानक अफरा-तफरी में बदल गया. स्टेज पर डांस कर रही एक महिला कलाकार ने दर्शकों द्वारा दिया गया सिक्का मुंह में रख लिया और वही सिक्का उसके लिए जानलेवा साबित हो गया. हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा टोला की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में आयोजित एक नाच कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला डांसर प्रस्तुति दे रही थी. कार्यक्रम के दौरान कुछ दर्शक उत्साह में आकर उसके मुंह में सिक्का पकड़ाने लगे.
बताया जा रहा है कि इसी दौरान डांसर ने अनजाने में सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. कुछ ही देर में वह स्टेज पर असहज महसूस करने लगी और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
हालत गंभीर होते देख नाच पार्टी के संचालक और महिला डांसर के पति ने बिना देर किए उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. सिक्का गले में फंसा है या पेट में चला गया है, डॉक्टर इसकी जांच कर रहे हैं. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया.
स्थानीय लोगों में चर्चा है कि स्टेज शो के दौरान दर्शकों द्वारा इस तरह की हरकतें कलाकारों के लिए खतरा बन सकती हैं. यह घटना एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है कि क्या मनोरंजन के नाम पर कलाकारों की सुरक्षा के साथ लापरवाही हो रही है ? फिलहाल महिला डांसर की हालत पर सभी की नजरें टिकी हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story