भारत

ट्रेन के अंदर खौफनाक मंजर, टॉयलेट में मिला यात्री का शव, ऐसे पता चला

jantaserishta.com
17 Oct 2026 2:51 PM IST
ट्रेन के अंदर खौफनाक मंजर, टॉयलेट में मिला यात्री का शव, ऐसे पता चला
x
मचा हड़कंप.
रांची: झारखंड के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में यात्री का शव मिलने से हड़कंप मच गया. यात्री का शव टॉयलेट के अंदर गमछे से लटका था. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), GRP और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12151 के स्लीपर कोच S7 के टॉयलेट का दरवाजा काफी देर तक बंद था. टॉयलेट इस्तेमाल करने के लिए यात्री परेशान हो रहे थे. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ यात्रियों ने गेट खोलने की कोशिश की. यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने ट्रेन में मौजूद टीटीई को इसकी जानकारी दी. इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और सुरक्षाबलों के साथ मेडिकल टीम को भी अलर्ट किया गया.
इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और आरपीएफ, जीआरपी और मेडिकल टीम को अलर्ट किया गया. सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल की चिकित्सक मौके पर पहुंची. शनिवार सुबह 7:50 बजे जब ट्रेन चक्रधरपुर पहुंची तो RPF और GRP ने टॉयलेट का दरवाजा खुलवाया. अंदर एक व्यक्ति गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला. उसका शरीर टॉयलेट पैन के ऊपर था. डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित किया.
स्टेशन मास्टर और दूसरे रेलकर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया. फिलहाल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के कारण चक्रधरपुर स्टेशन में समरसत्ता एक्सप्रेस आधे घंटे तक रुकी रही.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यात्री ट्रेन में अकेले सफर कर रहा था. उसके साथ कोई परिचित या परिजन मौजूद नहीं था. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वह किस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुआ था और उसे कहां जाना था, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है. जीआरपी मृतक की पहचान करने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है.
ट्रेन के बंद टॉयलेट में यात्री का शव मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं. हालांकि, शुरुआती तौर पर फंदे से लटकने की बात सामने आई है, लेकिन घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यात्री की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल मामले में किसी दूसरे के शामिल होने को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story