
x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
अलप्पुझा: केरल के अलप्पुझा मेडिकल कॉलेज में साल 2021 में हुई एक सर्जरी के बाद बड़ा लापरवाही का मामला सामने आया है. 51 साल की उषा जोसेफ के पेट में आर्टरी फोर्सेप्स (सर्जिकल उपकरण) मिलने के बाद पुलिस ने रिटायर्ड डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पन्नप्रा निवासी उषा जोसेफ ने मई 2021 में गर्भाशय में फाइब्रॉइड (गांठ) हटाने के लिए मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन कराया था. उस समय डॉक्टर ललितांबिका स्त्री रोग विभाग की प्रमुख थीं. हाल ही में महिला को लगातार पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद जांच में उनके पेट के अंदर सर्जिकल उपकरण मौजूद होने का खुलासा हुआ.
शनिवार को उषा जोसेफ का ऑपरेशन अमृता अस्पताल में किया गया, जहां डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उपकरण को निकाल दिया. अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सर्जरी के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर गणेश मोहन और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल सियाद ए के भी मौजूद थे. ऑपरेशन के बाद महिला की हालत संतोषजनक बताई जा रही है.
अंबालापुझा पुलिस ने शुक्रवार रात रिटायर्ड डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया. यह केस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 (जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) और धारा 125(ए) (लापरवाही से चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज किया गया है.
हालांकि स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने पहले सर्जरी करने वाली डॉक्टर शाहिदा को निलंबित किया था, लेकिन पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर डॉक्टर ललितांबिका के खिलाफ केस दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान अन्य आरोपियों को भी शामिल किया जा सकता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





