भारत

CBI ऑफिस का खौफनाक LIVE दृश्य...ASI पर बाण से हमला

jantaserishta.com
25 May 2025 9:14 AM IST
CBI ऑफिस का खौफनाक LIVE दृश्य...ASI पर बाण से हमला
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ स्थित सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा में तैनात एएसआई को बाण मार कर घायल करने का सीसीटीवी सामने आ गया है. सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि आरोपी दिनेश मुर्मू ने एएसआई को पहला बाण मुख्य गेट पर मारा. वहीं, जब बाण पेट में घुस गया तो एएसआई बचने के लिए अंदर भागे, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और अंदर घुसकर दूसरा बाण भी मार दिया. इस घटना से दफ्तर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों में भगदड़ मच गई. हालांकि, इस दौरान मौजूद एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने आरोपी को डंडे से पीटकर जमीन पर गिरा दिया. जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.
एएसआई को बाण मारने वाला आरोपी 50 वर्षीय दिनेश मुर्मू बिहार का रहने वाला है. लखनऊ पुलिस लाइन से एएसआई वीरेंद्र सिंह की सीबीआई के लखनऊ दफ्तर पर सुरक्षा ड्यूटी थी. शुक्रवार को वह गेट पर सुरक्षा में तैनात थे. इसी दौरान दिनेश मुर्मू भी वहां आ पहुंचा. इस पर जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो दिनेश मुर्मू ने झोले से धनुष बाण-निकालकर वीरेंद्र सिंह को मार दिया. जिससे वह घायल हो गए.
आरोपी दिनेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में पता चला है कि दिनेश मुर्मू बिहार में रेलवे में नौकरी करता था, लेकिन साल 2000 में अपने आक्रामक रवैए और गुस्से की वजह से रेलवे से बर्खास्त कर दिया गया था. साल 2005 में दिल्ली पुलिस के सिपाही से मारपीट में भी वह जेल जा चुका है.
2015 में दिनेश मुर्मू को जौनपुर से जीआरपी ने सिपाही के साथ मारपीट के आरोप में जेल भेजा था. रेलवे में नौकरी के दौरान मुर्मू ने रेलवे ट्रैक इंस्पेक्टर की सीबीआई से 200 रुपए घूस मांगने की शिकायत की थी. जिसके बाद सीबीआई की एंट्री करप्शन टीम ने ट्रैक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null