भारत

OMG! पहले भाई को WhatsApp पर भेजा हत्या का मैसेज, फिर मिला खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
9 Jun 2026 8:50 AM IST
OMG! पहले भाई को WhatsApp पर भेजा हत्या का मैसेज, फिर मिला खून से लथपथ शव; जांच में जुटी पुलिस
x
पढ़ें पूरी खबर.
गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक सनसनीखेज हत्याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूर्व सरपंच के बेटे का शव खून से लथपथ हालत में गांव के बाहर चंवर से बरामद किया गया है. हैरत की बात यह है कि मृतक के मोबाइल नंबर से ही उसके भाई के व्हाट्सएप पर मैसेज कर उसे मारकर फेंक देने की खबर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं एफएसएल टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. घटना हथुआ थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव की है. मृतक कपिलदेव राम का 23 साल कका बेटा अनीश कुमार बताया गया है. ये हत्या प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई बताई जा रही है.
बताया जाता है कि हथुआ थाना क्षेत्र के सोहागपुर पंचायत के पूर्व सरपंच कपिलदेव राम के 23 साल का बेटा अनीश कुमार रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इसी बीच सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अनीश के मोबाइल नंबर से उसके भाई के व्हाट्सएप पर एक संदेश आया. संदेश में लिखा था कि प्रेम-प्रसंग के कारण अनीश की हत्या कर दी गई है और शव को wफेंक दिया गया है. यह मैसेज पढ़ते ही परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हथुआ थाना पुलिस सक्रिय हुई और जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान सोहागपुर गांव से सटे बंगरा चंवर से अनीश का खून से लथपथ शव बरामद किया गया. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मौजूद थे.
घटना की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता स्वयं मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम की मदद से पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं. पुलिस मृतक के मोबाइल से भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है.
इस संबंध में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि हथुआ थाना अंतर्गत बंगरा चंवर से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक रविवार शाम घर से निकला था और सोमवार को उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई है और कई अहम साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story