भारत
बाप रे! यूट्यूबर पर हुए जानलेवा हमले का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया, ताबड़तोड़ हमले
jantaserishta.com
5 March 2026 9:48 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी स्थित अली गार्डन कॉलोनी में बीते दिनों जीशान और गुलफाम नाम के दो सगे भाइयों ने यूट्यूबर व टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था. हमलावरों ने 'गुस्ताखी' का आरोप लगाते हुए सलीम के गले और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे. पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया और 1 मार्च को जीशान को, जबकि 3 मार्च की रात गुलफाम को मुठभेड़ में मार गिराया. अब सलीम पर हुए हमले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दरिंदगी की भयावह का मंजर कैद है.
सलीम वास्तिक पर हुए हमले का एक नया और खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जीशान और गुलफाम ने सलीम को पकड़कर उन पर धारदार हथियार से हमला किया. हमलावरों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उनके पेट और गले को निशाना बनाया. वीडियो में हमले की भयावहता साफ झलक रही है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की थी.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जीशान और गुलफाम हेलमेट पहनकर सलीम के ऑफिस में घुसते हैं. सलीम उनके इरादे भांप जाते हैं और उठने की कोशिश करते हैं. तभी एक भाई सलीम को दबोच लेता है और दूसरा चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर देता है. उसका मेन फोकस सलीम का गला रेतने पर होता है.
करीब 5 मिनट तक दोनों भाई सलीम को बेरहम मौत देने के लिए हर कोशिश करते हैं. लेकिन सलीम ने गजब की बहादुरी दिखाई और दोनों से भिड़े रहे. इस दौरान फर्श पर खून ही खून फ़ैल जाता है. चीख-पुकार सुनकर भी कोई बचाने नहीं आता है. हमलावर किसी भारी चीज से सलीम का सिर कुचलने का भी प्रयास भी करते हैं. इस बीच एक हत्यारा कहता है- मारो इसे, मारो-मारो, रुकना नहीं...पेट में मारो, गले पर...गुस्ताखी करेगा ये. वीडियो इतना वीभत्स है कि उसे दिखाया नहीं जा सकता है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्य आरोपी गुलफाम करीब 10 साल पहले घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नोएडा गया था. वहां वह लकड़ी की कारीगरी का काम करता था और उसका अपना परिवार भी था, जिसमें दो मासूम बच्चे हैं. किसी ने नहीं सोचा था कि मेहनत-मजदूरी करने वाला शख्स अपराध की दुनिया में इस कदर डूब जाएगा. वहीं छोटा भाई जीशान, जिसने 12वीं तक शिक्षा प्राप्त की थी, वह भी बाद में अपने भाई के पास चला गया था.
इन दोनों सगे भाइयों की एनकाउंटर में मौत के बाद उनके पैतृक गांव अमरोहा के सैदनगली में सन्नाटा पसरा हुआ है. जीशान ने मदरसे से दीनी तालीम भी ली थी, लेकिन तंगहाली के कारण वह काम में जुट गया था. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Tagsयूट्यूबरटीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिकगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़YouTuberTV panelist Salim WastikGhaziabadGhaziabad News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





