भारत

हत्या का खौफनाक मामला: मासूम बच्ची के सामने रेता महिला का गला, फिर...

jantaserishta.com
17 March 2022 6:32 PM IST
हत्या का खौफनाक मामला: मासूम बच्ची के सामने रेता महिला का गला, फिर...
x
महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सूरत: गुजरात के सूरत में महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका महिला पिछले तीन सालों से एक युवक के साथ लिव इन में रह रही थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर हत्या की वजह बताई, जो बेहद चौंकाने वाली थी. गौतमनगर सोसायटी निवासी स्नेहलता की दोपहर के समय उसकी एक साल की बच्ची के सामने ही किसी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था.

आरोपी ने बताया कि उसकी पार्टनर बेटी के नाम प्रॉपर्टी करने के लिए बार-बार उसे प्रताड़ित करती थी. इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था. मंगलवार की सुबह जब वो पूजा के लिए बैठी थी तो उसने गला काट कर हत्या कर दी, फिर अपने काम पर चला गया था. इस दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की लेकिन शक के आधार पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वो टूट गया. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
इस मामले पर डीसीपी सज्जन सिंह परमार ने बताया कि मृतक महिला का पार्टनर प्रकाश भाई ने पुलिस को गुमराह करने की काफी कोशिश की पर वो कामयाब नहीं हो सका. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि वो काम पर पहुंचने के बाद अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करता था. हत्या के दिन मंगलवार को भी उसने फोन किया था पर किसी ने फोन नहीं उठाया.
आरोपी ने बताया कि शाम के समय जब वो घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी मृत पड़ी हुई और घर में खून बिखरा पड़ा है. फिर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. जांच के दौरान पुलिस को कई चौंकने वाली बातें पता चली. आरोपी शख्स ने एक साल की मासूम बेटी को गोद में लेकर रोने पीटने का खूब नाटक किया. शक के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई. पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story