भारत

प्यार में पागल आरोपी का खौफनाक कदम! 6 दिन बाद नहर में मिला पंजाबी गायिका का शव

SHIDDHANT
19 May 2026 8:56 PM IST
प्यार में पागल आरोपी का खौफनाक कदम! 6 दिन बाद नहर में मिला पंजाबी गायिका का शव
x
पंजाबी सिंगर मर्डर केस में कनाडा कनेक्शन की चर्चा
Punjab पंजाब: लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। करीब छह दिन पहले कथित रूप से अगवा की गई सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार, 13 मई की रात इंदर कौर घर का सामान लेने के लिए अपनी कार से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। परिवार का आरोप है कि मोगा जिले के भलूर गांव निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा लंबे समय से इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था। सिंगर द्वारा इनकार किए जाने के बाद आरोपी ने रंजिश रख ली थी।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में कार रोककर पिस्तौल के बल पर उनका अपहरण किया। बाद में उनकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। परिवार का यह भी आरोप है कि मुख्य आरोपी वारदात के बाद कनाडा लौट गया।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 15 मई को नामजद शिकायत देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story