भारत
स्नैचिंग का भयानक वीडियो हुआ वायरल, महिला सड़क पर गिरी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
29 March 2024 4:46 PM IST

x
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर में एक्टिवा सवार दो युवकों ने सड़क पर खड़ी बुजुर्ग महिला से लूटपाट की कोशिश की. इस दौरान जैसे ही बदमाशों ने स्नैचिंग की कोशिश की तो महिला सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. चोट लगने के कारण बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जानकारी के अनुसार, यह मामला पंजाब के फिरोजपुर शहर का है. यहां फिरोजपुर कैंट के संत लाल रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग दंपत्ति सड़क पर अपनी कार के पास खड़े हैं. उसी दौरान एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक वहां आते हैं. एक्टिवा पर सवार युवक ने महिला के साथ लूटपाट करने के लिए हाथ बढ़ाया तो महिला का दुपट्टा युवक के हाथ में आ गया.
दुपट्टा खिंचते ही बुजुर्ग महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. इसके बाद महिला के पास उसके परिजन तुरंत दौड़कर आए और उठाया. बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए फिरोजपुर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन पर ये घटना सवाल खड़े करती है. क्या यही पुलिस सुरक्षा है. अब आम लोग क्या घर से बाहर भी नहीं निकल सकते. पुलिस इस तरह की घटनाओं पर नकेल क्यों नहीं कस पा रही है?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





