भारत

आत्महत्या के बाद खौफनाक मंजर: पहले युवक ने तोड़ा दम, खबर सुनकर सदमे में आई किशोरी ने भी दी जान

jantaserishta.com
7 Jan 2026 8:09 AM IST
आत्महत्या के बाद खौफनाक मंजर: पहले युवक ने तोड़ा दम, खबर सुनकर सदमे में आई किशोरी ने भी दी जान
x
पढ़ें पूरी खबर.
एटा: यूपी के एटा में एक ही गांव में युवक और किशोरी ने फांसी लगा ली। दोनों को परिजनों की ओर से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की आत्महत्या में करीब दो घंटे का अंतर रहा है। एक ही गांव में दो के आत्महत्या की खबर मिलने पर पुलिस में खलबली मच गई। तमाम तरह की अफवाहों के बीच परिजनों ने किसी भी प्रकार कोई कारण बताने से इंकार कर दिया। दोनों ही आपस में पारवारिक चचेरे-तहेरे भाई-बहन भी है।
थाना मिरहची के गांव परसादपुर निवासी मुनेन्द्र (18) पुत्र राजपाल इंटर के छात्र थे और सर्वोदय आश्रम में पढ़ते थे तो वहीं दूसरी तरफ हिमानी (17) पुत्री मनोज कुमार कक्षा 11 की छात्रा थी। गांव यादवगढ़ी स्थित स्कूल में पढ़ने जाती थी। मंगलवार सुबह मुनेन्द्र कोचिंग पढ़ने के बाद सुबह दस बजे घर पहुंचा और कमरे में चला गया। पिता राजपाल के अनुसार काफी देर तक मुनेन्द्र कमरे से बाहर नहीं आया तो करीब 11 बजे घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से आवाज नहीं आई। जंगला से देखा गया तो मुनेन्द्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घरवालों ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और सांस होने की आशंका पर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन शव को गांव ले गए। बताया जा रहा है कि मुनेन्द्र की मौत की जानकारी होने के बाद हिमानी के घरवाले देखने पहुंचे थे। शव देखने के बाद हिमानी ने दादी से चाबी मांगी और घर पर चली गई। दोपहर करीब एक बजे बरामदा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद घरवाले घर पर पहुंचे तो हिमानी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवारीजन फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने हिमानी को भी मृत घोषित कर दिया। करीब दो घंटे बाद मिरहची पुलिस को किसी तरह से जानकारी हुई।
सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा, एसओ मिरहची नीतू वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घरवालों ने पहले कार्रवाई से मना कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद मान गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। सीओ सदर का कहना है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण पूरी तरह से साफ नहीं है। घरवालों, ग्रामीणों से जानकारी की गई। आत्महत्या क्यों की कोई बात स्पष्ट नहीं हो सकी है।
एएसपी एटा, श्वेताभ पांडेय ने कहा कि पहले युवक और बाद में किशोरी ने आत्महत्या की है। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मामले की जांच सीओ सदर कर रहे है। आत्महत्या का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हर पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story