भारत

भयानक मंजर...2 की मौत, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से भड़की आग

jantaserishta.com
15 July 2026 2:30 PM IST
भयानक मंजर...2 की मौत, इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से भड़की आग
x
देखें वीडियो.

नोएडा: नोएडा के ममूरा गांव में एक बहुमंजिला मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने के वक्त मकान के अंदर लगभग 50 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए फायर विभाग ने तुरंत एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस हादसे में 2 लोगों के मौक होने की खबर है.

बताया जा रहा है कि फेज-3 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ममूरा में ये हादसा एक मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग होने की वजह से हुआ. स्पार्किंग के बाद लगी आग देखते ही देखते बढ़ गई और इमारत से धुएं का गुबार उठने लगा.
सीढ़ियों और लॉबी में धुआं फैलने के कारण इमारत में रहने वाले करीब 50 लोग अंदर ही फंस गए. लोगों में चीख-पुकार मच गई. सामने आए वीडियो में इमारतों से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटें साफ देखी जा सकती हैं.
घटना की सूचना मिलते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों का इस्तेमाल कर इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया. दमकल कर्मियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है
ज्वाइंट सीपी नोएडा ने आज तक को बताया कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है और 48 परिवारों के लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. ये एक ग्राउंड+ 4 मंजिला इमारत थी और हर फ्लोर पर बड़े बड़े फ्लैट थे.
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को सही समय पर उपचार मुहैया कराने के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने और राहत कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए भी कहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story