भारत

भीषण सड़क हादसा, शव को कुचलती रही गाड़ियां

Shantanu Roy
12 May 2024 10:02 AM GMT
भीषण सड़क हादसा, शव को कुचलती रही गाड़ियां
x
सड़क पर मिले मांस के लोथड़े
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में बीती रात को जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ। रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसके बाद वहां से गुजर रहे वाहन शव को कुचलते रहे। रात को करीब 1 बजे पुलिस मौके पर पहुंची तो मंजर देख कर रूह कांप गई। दिल्ली-पानीपत जीटी रोड पर दूर तक मांस के लोथड़े बिखरे थे। पुलिस ने टैंपो ड्राइवर की शिकायत पर थाना मुरथल में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार गन्नौर के गांव टेहा निवासी बंटी (22) ने बताया कि वह लोडिंग टेम्पो चलाता है। हर रोज वह अपने टेम्पो में सब्जी भर कर आजादपुर मंडी दिल्ली लेकर जाता है। बीती रात करीब 12.45 AM पर दिल्ली से गांव लौट रहा था।

दिल्ली- पानीपत NH-48 पर पर हरि ढाबा मुरथल के पास पहुंचा तो देखा कि किसी अनजान व्यक्ति के मांस के लोथड़े सड़क पर पड़े हुए हैं। शव के टुकड़े काफी दूर तक बिखरे पड़े थे। बंटी ने बताया कि देखने से प्रतीत हुआ कि व्यक्ति को जीटी रोड पार करते हुए किसी वाहन ने टक्कर मारी है। इसके बाद उसे वहां से गुजर रहे वाहन कुचल कर निकलते रहे। इससे पूरा शव टुकड़ों में बंट गया और मांस के लोथड़े दूर तक बिखर गए। बंटी ने एक्सीडेंट की जानकारी डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। मुरथल थाना के ASI नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से रात को हादसे की सूचना मिली थी। वह मौके पर पहुंचा तो जीटी रोड पर हरि ढ़ाबा के सामने एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव पड़ा था। उसके मांस के लोथड़े काफी दूर तक फैले हुए थे। उन्होंने लोगों की मदद से मांस के लोथड़ों को एकत्र किया और उनको पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने थाना मुरथल में अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ धारा 279,304A IPC के तहत केस दर्ज किया है।
Next Story