भारत

भीषण सड़क हादसा: कार के ऊपर पलटा ट्रक, 8 की मौत

jantaserishta.com
2 Dec 2020 9:41 AM IST
भीषण सड़क हादसा: कार के ऊपर पलटा ट्रक, 8 की मौत
x
कार में 10 लोग सवार थे.

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. शादी समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो पर बालू से लदा ट्रक पलट गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अपनी जान कूदकर बचाई. दोनों घायल हैं. मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंच गए हैं और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है.

घटना कड़ाधाम कोतवाली इलाके के देवीगंज चौराहे की है. कोखराज थाना के शहजादपुर से बारात लौट रही थी. इस दौरान एक स्कॉर्पियो में 6-7 महिलाएं और बच्चे सवार थे. यह स्कॉर्पियो देवीगंज चौराहे के पास खड़ी थी, तभी अचानक बालू से लदा ट्रक स्कॉर्पियो पर पलट गया. इस वजह से स्कॉर्पियो में सवार 6 महिलाओं और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई.
दो लड़कियों ने स्कॉर्पियो से कूद कर जान बचाई. स्कॉर्पियो में कुल दस लोग सवार थे. मृतकों में तीन परिवार की छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम बचाव कार्य मे जुटी है. डीएम-एसपी समेत जिले के आलाधिकारी व कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story