भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर को मारी जबरदस्त टक्कर, मौके पर 4 लोगों की मौत

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही पलट गई. हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौक़े पर मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हुए हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर भी ट्रक में बुरी तरह फंस गया, जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया जा सका.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





