भारत

भीषण सड़क हादसा: खराब खड़ी डबल डेकर बस में ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

jantaserishta.com
28 July 2021 6:28 AM IST
भीषण सड़क हादसा: खराब खड़ी डबल डेकर बस में ट्रेलर ने मारी टक्‍कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर

यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां एक वॉल्वो बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.

हादसा बाराबंकी के रामसनेहीघाट के पास आधी रात को हुआ है. बताया जा रहा है कि बस हरियाणा के पलवल से बिहार जा रही थी. बस में मजदूर सवार थे, जो बिहार लौट रहे थे. बस में लगभग 100 यात्री सवार थे, जिनमें से 18 की मौके पर ही मौत हो गई.
बाराबंकी के एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि बस का एक्सल टूटने की वजह से यह थाना रामसनेहीघाट के ढाबे के पास खड़ी हुई थी. तभी रात में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं. सभी का इलाज चल रहा है. ये सभी हरियाणा से बिहार जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story