भारत
भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिकअप वैन को मारी टक्कर, 5 की मौत
jantaserishta.com
15 Jun 2025 11:40 AM IST

x
मचा कोहराम.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में रविवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक्सप्रेस-वे पर आगे जा रही पिकअप को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एंबुलेंस सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह सड़क हादसा अमेठी के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे का है। एंबुलेंस हरियाणा के नूंह से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस अशोक शर्मा नामक व्यक्ति के शव को लेकर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर आगे जा रही पिकअप में एंबुलेंस ने तेज रफ्तार से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एंबुलेंस सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
शुकुल बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। शवों को एंबुलेंस से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अमेठी जिले के अपर पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह हादसा रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। हरियाणा के नूंह से मृतक अशोक शर्मा (निवासी समस्तीपुर, बिहार) के शव को लेकर एक एंबुलेंस आ रही थी, जिसमें हरियाणा के रहने वाले दो चालक सरफराज और महाबीर के साथ चार परिजन सतीश शर्मा, रवि शर्मा, फुलो शर्मा और शंभू राय सवार थे।"
उन्होंने आगे बताया, "थाना क्षेत्र बाजार शुकुल में माइल स्टोन संख्या 59.700 के पास एंबुलेंस ने आगे जा रही पिकअप में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में एंबुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार दोनों चालक सरफराज और महाबीर तथा सतीश शर्मा, रवि शर्मा और फुलो शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शंभू राय घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से दोनों वाहनों को हटाकर यातायात व्यवस्था ठीक कराई। फिलहाल मामले की जांच जारी है।"
Tagsअमेठीपूर्वांचल एक्सप्रेसवेपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसासड़क हादसाAmethiPurvanchal ExpresswayHorrific road accident on Purvanchal ExpresswayRoad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





