भारत

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और अल्टो कार में भिड़ंत

jantaserishta.com
21 Aug 2023 1:28 PM IST
मसूरी-देहरादून मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और अल्टो कार में भिड़ंत
x
पेट्रोल पंप के पास एक भीषण हादसा हो गया।
देहरादून: उत्तराखंड में मसूरी देहरादून मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास एक भीषण हादसा हो गया। रोडवेज बस और अल्टो कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे अल्टो कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे अल्टो कार में बैठे 4 लोगों में से एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
घायल शख्स को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मसूरी उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस मसूरी से देहरादून की ओर जा रही थी। नाग मंदिर के दर्शन करके अल्टो कार से 4 लोग वापस मसूरी आ रहे थे कि पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई।
कार चालक सुनील सिंह ने बताया कि मसूरी पेट्रोल पंप के पास बिल्डिंग मटेरियल बेचने वालों ने सड़क किनारे बिल्डिंग मटेरियल का ढेर लगाया हुआ है। जिस कारण रोड काफी संकड़ी हो गई है। वहीं रोड के किनारे बिल्डिंग मटेरियल विक्रेताओं ने अपने वाहन भी खड़े किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भिंडत से पहले मोड़ पर जीप बिल्डिंग मटेरियल को लोड कर रही थी। जैसे ही वह मोड़ पर पहुचे सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उनकी कार पर जबदस्त टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
उन्होने बताया कि उनकी कार में चार लोग बैठे थे जिसमें से एक के सर पर चोट आई है जिसको एंबुलेंस से इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया है। वह अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। रोडवेज बस में 32 यात्री थे जो सुरक्षित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story