भारत

एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पिता और बेटा-बेटी की मौत

jantaserishta.com
25 Feb 2025 10:51 AM IST
एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, पिता और बेटा-बेटी की मौत
x
एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है.
उन्नाव: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बस और कार के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के बांगरमऊ में माइलस्टोन 229 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस की एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार मासूम भाई-बहन समेत पिता की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
इसके अलावा ट्रैवलर बस सवार करीब 26 श्रद्धालु भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पता चला है कि मृतक व्यक्ति सचिवालय में दीवान के पद पर कार्यरत था। कार सवार परिवार लखनऊ से कन्नौज जा रहा था, तभी उसकी कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैवलर बस की कार से टक्कर हो गई।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बांगरमऊ सर्किल ऑफिसर अरविंद चौरसिया ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे सूचना मिली थी कि ट्रैवलर बस और कार की टक्कर हुई है। मौके पर जाकर पता चला कि कार डिवाइडर को पार करके ट्रैवलर बस के सामने आ गई थी। ट्रैवलर के चालक ने कार को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन स्पीड होने के कारण हादसा हो गया।
उन्होंने कहा, "कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें मृतक राघवेंद्र और उनका पांच वर्षीय तथा एक वर्षीय बच्चा शामिल है। राघवेंद्र सचिवालय में दीवान के पद पर कार्यरत थे। इस हादसे में घायल हुईं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। साथ ही ट्रैवलर बस में सवार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।" वहीं, घायल कुलदीप शर्मा ने बताया कि वह प्रयागराज से लौट रहे थे, तभी एक कार की टक्कर हो गई। कार की स्पीड अधिक होने से यह हादसा घटित हुआ। ट्रैवलर बस में 25 से अधिक लोग सवार थे, जिन्हें चोट आई है।
घायल अर्चना ने बताया कि महाकुंभ से लौटते समय उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ बच्चों को भी चोटें आई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story