भारत

Rajasthan: राजस्थान के सिंघाना में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

jantaserishta.com
6 May 2024 12:59 PM IST
Rajasthan: राजस्थान के सिंघाना में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत
x
झुंझुनूं: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना स्थित थली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। दरअसल, एक मिनी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी में जोरदार टक्कर होने के चलते यह हादसा हुआ है।
इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 20 में से 8 घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए झुंझुनू स्थित बीडीके अस्पताल रेफर किया गया।
चारों मृतकों के शव को खेतड़ी नगर स्थित केसीसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो मिनी बस से जा टकराई और यह हादसा हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story