भारत

Jharkhand: झारखंड के सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत

jantaserishta.com
4 Nov 2024 9:13 AM IST
Jharkhand: झारखंड के सरायकेला में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
x
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में काला पत्थर गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ट्रेलर और 407 के बीच सीधी टक्कर हो गई।
इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर का चालक जिंदा जल गया और 407 के चालक और कंडक्टर की भी मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की गति इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही ट्रेलर में आग लग गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की भी पहचान करने की कोशिश की जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके। हादसे के बाद सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story