भारत

भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत, भयानक मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे

jantaserishta.com
6 Dec 2024 8:08 AM IST
भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार, 5 की मौत, भयानक मंजर देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे
x
6 गंभीर.
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ जा टकराकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में कुल 11 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है और 6 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया.
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे. सभी कार सवार उत्तराखंड के रहने वाले थे. हादसे की जानकारी के बाद पीलीभीत के न्यूरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार को खाई से बाहर निकाला गया. इस दौरान जेसीबी की भी मदद लेनी पड़ी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story