भारत
नवादा में भीषण सड़क हादसा, 2 की हुई मौत, 4 गंभीर रुप से घायल
Shantanu Roy
3 April 2023 6:25 PM GMT

x
बड़ी खबर
नवादा। बिहार के नवादा जिले से दो बड़ी सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इन सड़क दुर्घटना में 2 युवक की मौत हुई है, वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पहली घटना जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र के कचना मोर के पास हुई है। जहां तेज रफ्तार में अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति की पहचान जोगाचक गांव निवासी मुकेश मंडल के रूप में किया गया है। मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने गांव से पकरीबरावां बाइक से आ रहा था। इसी दौरान कचना मोड़ के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया जिससे व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं इलाज के दौरान नवादा सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी घटना जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के मधेपुरा गांव का है। जहां दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई है। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं चार लोगों को चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान जोगाचक गांव के रहने वाले देवनंदन यादव के 20 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार के रूप में किया गया है। मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं घायल विकास कुमार, सुभाष कुमार, सोनू कुमार और जीवन कुमार के रूप में किया गया है। घायल युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि देवनंदन यादव का एकलौता पुत्र कौशल कुमार की मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक की चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है।
Tagsबिहार न्यूज हिंदीबिहार न्यूजबिहार की खबरबिहार लेटेस्ट न्यूजबिहार क्राइमबिहार न्यूज अपडेटबिहार हिंदी न्यूज टुडेबिहार हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज बिहारबिहार हिंदी खबरबिहार समाचार लाइवBihar News HindiBihar NewsBihar Ki KhabarBihar Latest NewsBihar CrimeBihar News UpdateBihar Hindi News TodayBihar HindiNews Hindi News BiharBihar Hindi KhabarBihar News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story