भारत
भीषण सड़क हादसा: कार और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल
jantaserishta.com
8 Aug 2025 9:37 AM IST

x
स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी.
कच्छ: गुजरात के कच्छ में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां चार लोगों की एक दुर्घटना में जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना मालियुआ के पास स्थित सूरजबाड़ी पुल की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात एक कार और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों में आग लग गई। गाड़ी में सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक चार लोगों की जान जा चुकी थी।
दमकल विभाग ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही को हादसे का कारण बताया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और मृतकों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
साथ ही पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है और फॉरेंसिक जांच के आधार पर हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले, 25 जुलाई को गुजरात के गांधीनगर में एक कार चालक ने पैदल यात्रियों और बाइक सवारों को कुचल दिया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी।
पुलिस के अनुसार, हादसे के समय टाटा सफारी कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि गुजरात में इससे पहले भी कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। इसी साल 6 मार्च को साबरकांठा जिले में आलू से भरा ट्रक एक जीप से टकरा गया था, जिसमें तीन की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





