भारत

कन्नौज में भीषण सड़क हादसे : मां बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर

Rani Sahu
27 Feb 2022 5:40 PM GMT
कन्नौज में भीषण सड़क हादसे : मां बेटे की मौत, दो की हालत गंभीर
x
यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। सलेमपुर से दावत खाकर वापस लौट रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने रौंद डाला। जिससे मां सुनीता (30) पत्नी राजीव राठौर, पुत्र कृष्णा (12) की दर्दनाक मौत हो गयी।

हादसे में राजीव और पुत्री प्रिया (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब एक घंटा हाईवे पर जाम लगा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी विनय शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहंचे।


Next Story