
x
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मामला फरीदकोट के सादिक राज मार्ग का है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात एक कार धान की बोरियों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही उन्होंने एक घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हालांकि, उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले 18 नवंबर को पंजाब में जालंधर के पठानकोट बाईपास के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जबकि हादसे में घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा किया गया और गाड़ी को काटकर मृतकों को बाहर निकाला गया। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





