भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

jantaserishta.com
16 Dec 2024 10:20 AM IST
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत
x
ट्रक चालक मौके से फरार.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत गई। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए राजनांदगांव अस्पताल रेफर किया गया।
बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। यह हादसा डोंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर चौरापावड़ के पास हुई। मृतकों में एक बच्चा, 1 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को कार से बाहर निकाला।
हादसे की सूचना के बाद एंबुलेंस घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लेकर गई, जहां सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी घायलों की हालत नाजुक है। सभी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
एएसपी अशोक जोशी ने बताया कि हादसे के घायल सभी लोगों को इलाज के लिए राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story