भारत

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत

jantaserishta.com
2 Nov 2020 9:01 AM IST
बहराइच में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत
x

उत्तर प्रदेश के बहराइच से सोमवार सुबह दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. बहराइच में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. अभी तक इस घटना में दस लोगों के घायल होने की खबर है.

ताजा जानकारी के मुताबिक, ये हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुआ है. सफर कर रहे लोग अंबेडकर नगर के किछौछा दरगाह से लखीमपुर खीरी जा रहे थे.

यहां प्रयागपुर में एक मोड़ पर दो वाहनों में भीषण टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. एक्सीडेंट के बाद घायलों को तुरंत पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई इलाकों में अब सर्दी पड़नी शुरू हो गई है, ऐसे में सुबह और रात के वक्त कोहरा होने के कारण सड़क पर इस तरह के हादसों का डर बना रहता है.

(इस खबर में अपडेट जारी है)

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story