भारत

एयरपोर्ट रोड में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत

jantaserishta.com
19 Nov 2021 6:24 AM IST
एयरपोर्ट रोड में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक ये हादसा एयरपोर्ट रोड पर हुआ है जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि ये सड़क हादसा देर रात हुआ है जहां एयरपोर्ट रोड पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी. स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह उलट गई और मौके पर ही कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घायलों को अस्पताल कराया भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर चीख पुकार की स्थिती पैदा हो गई. आनन-फानन में कार में सवार लोगों को बाहर निकाला गया. वहीं, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि गाड़ी किस कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी.
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंची क्रेन ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाने का काम किया. घटनास्थल से सामने आयी तस्वीरों को देख और गाड़ी की स्थिती को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी भीषण होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story