भारत

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ भयानक मंजर

Shantanu Roy
14 March 2023 6:37 PM GMT
दिल दहला देने वाला सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ भयानक मंजर
x
लुधियाना। लुधियाना में चंडीगढ़ रोड पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। क्रेन के नीचे आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 युवक समराला चौक की ओर से आ रहे थे। जब वे वीर पाल चौक के पास पहुंचे तो एक क्रेन को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी मोटरसाइकिल सड़क पर स्लिप कर गया।
दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी समय पीछे से आ रही क्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। इस घटना के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक की पहचान मुंडियां कलां निवासी सुरिंदर कुमार के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि घायल युवक सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद क्रेन का चालक मौके से फरार हो गया।
Next Story