भारत

भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच घायल

jantaserishta.com
8 Oct 2025 12:08 PM IST
भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, पांच घायल
x
हादसे की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने दी.
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह ने दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक, प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के नौ युवक कानपुर के मोतीझील में आयोजित पाल समाज के विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से प्रयागराज लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे, बड़ौरी टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के निवासी हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null