भारत

कैमरे में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
27 Jan 2023 3:23 PM IST
कैमरे में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप.
हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली में 2 मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत का ऐसा वीडियो सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. दो बाइक सवारों के बीच हुई इस टक्कर का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें दिख रहा है कि विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो जाती है.
आमने-सामने की इस टक्कर में दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि उस पर सवार दोनों चालक टक्कर के बाद छिटक कर सड़क पर गिर गए. इस हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए.
हादसे में घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए कोलकाता के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
बाकी 2 लोगों का इलाज हुगली के गौ घाट पर कमरपुकुर ग्रामीण अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर एक चश्मदीद ने बताया कि घटना के समय तेज रफ्तार में दोनों तरफ से आ रही बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई.
दोनों मोटरसाइकिल पर सवार कुल 3 लोग सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए. पहले मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक हुगली के गौ घाट से आरामबाग की ओर जा रहे थे जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति आरामबाग से घूंघट की ओर वापस लौट रहा था. इसी दौरान गौघाट के कमरपुकुर इलाके में दोनों के बीच टक्कर हो गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story