
x
टक्कर के बाद सड़क पर लगा जाम, आवागमन प्रभावित
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक ट्रक और एक अनियंत्रित कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर रतनपुर के पास हुई है। ट्रक ट्रेलर लाइन होटल के सामने फोरलेन पर मुख्य लेन में खड़ा था। इसी दौरान एक कार तेजी से मुजफ्फरपुर शहर की ओर से आ रही थी। इसी समय बताया गया कि एक बाइक चालक बाइक लेकर सड़क क्रॉस करने लगा। कार चालक ने बाइक सवार को बचाने में अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मेन लेन में खड़े ट्रक ट्रेलर में पीछे से कार की सीधी टक्कर हो गई।
इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार पर आगे में दो और पीछे में दो युवक सवार थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और लोग राहत और बचाव कार्य में जुट गए। भीड़ के जमा होने के बाद इस सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। घटना को लेकर मुजफ्फरपुर के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार पर सवार चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को कार से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस सड़क मार्ग पर भी आवागमन बहाल कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsमुजफ्फरपुरसड़क हादसाट्रक-कार टक्करचार मौतएनएच-27मोतीपुरबिहारपुलिस जांचदुर्घटनायातायातMuzaffarpurroad accidenttruck-car collisionfour deadNH-27MotipurBiharpolice investigationaccidenttrafficजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





