भारत

भीषण सड़क हादसा: बिहार से बंगाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्री घायल, 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर

jantaserishta.com
30 Jun 2021 9:34 AM IST
भीषण सड़क हादसा: बिहार से बंगाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 50 यात्री घायल, 5 एंबुलेंस घटनास्थल पर
x

झारखंड के धनबाद जिले में एक बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जीटी रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. जीटी रोड पर एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस घटना में लगभग 40 से 50 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही.

बताया जा रहा है कि जीटी रोड पर पहले से खड़ी एक ट्रक में अनियंत्रित होकर बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार लगभग सभी लोग घायल हो गए. बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस में जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे और ड्राइवर ने नींद में पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके कारण लगभग 40- 50 लोग घायल हो गए.
बस बिहार के छपरा से कोलकाता जा रही थी. बस में सवार लगभग सभी यात्री मजदूर हैं, जो कोलकाता मजदूरी के लिए जा रहे थे. 5 एंबुलेंस घटनास्थल पहुंची. मौके पर नेशनल हाईवे सर्विस की भी एक एंबुलेंस पहुंची, जिसके बाद सभी घायलों को एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया.
दुर्घटना के बाद बस का मेन गेट जाम हो गया था, जिसके कारण यात्रियों को बस से निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस की खिड़की तोड़कर घायल यात्रियों को निकाला और अस्पताल भेजा. जीटी रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story