भारत

भीषण सड़क हादसा ब्रेकिंग: 5 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

jantaserishta.com
11 Sept 2022 3:52 PM IST
भीषण सड़क हादसा ब्रेकिंग: 5 लोगों की मौत, मची चीख पुकार
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 5 लोगों के मौत की खबर है। मोतिहारी के बैरिया में एक ऑटो पर बालू लदा ट्रक पलट गया जिसें 12 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार से जुड़े लोग थे। इनमें से तीन बाहर निकल गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुला लिया गया है।
ट्रक को हटाने के बाद मृतकों और घायलों की सही संख्या का पता चलेगा। घटना मुफसिल थाना इलाके के बैरिया में एनएच-28 पर हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर परिवार के सदस्य मोतिहारी के बैरिया देवी स्थान पर जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीवधारा की ओर से आ रही ऑटो बैरिया देवी की ओर जा रही थी। पीछे से बालू लदा एक ट्रक आ रहा था जो ओवर लोड था। ऑटो में एक परिवार के सगे संबंथी सवार थे जो एक बच्चे का जन्मदिन मनाने बैरिया देवी जा रहे थे। एनएच-28 पर एक मोड़ पर ओवर लोड ट्रक असंतुलित हो गया। ट्रक सीधे पलट गया। उसी समय बगल से ऑटो निकल रही थी। 12 लोगों को लेकर जा रही ऑटो ट्रक के नीचे आ गई। उसमें सवार लोग दब गए। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को बाहर निकाला गया जो घायल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story