भारत

ट्रक और टूरिस्ट बस के बीच भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत

jantaserishta.com
3 Jan 2022 8:59 PM IST
ट्रक और टूरिस्ट बस के बीच भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान के नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भाकरोद और अहमदपुरा गांव के बीच ट्रक और टूरिस्ट बस के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में टूरिस्ट बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री और ट्रक चालक घायल हो गए.

वहीं, बस चालक की उपचार के दौरान मौत की सूचना आ रही है. ट्रक चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर नागौर जेएलएन अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के अनुसार बस छत्तीसगढ़ से जोधपुर ओसिया माता जी के दर्शन करके दिल्ली जा रहे थे.
इस दौरान भाकरोद और अहमदपुरा गांव के बीच सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद बस से चीख-पुकार आने लगी. इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला.
इस दौरान हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को नागौर जेएलएन अस्पताल भेजा गया. बस सवार एक दर्जन से अधिक यात्रियों के चोट लगी. वहीं बस चालक की उपचार के दौरान मौत की सूचना आ रही है. वहीं ट्रक चालक की भी हालत नाज़ुक बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story