भारत

भीषण सड़क हादसा: पुल से कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत, विधायक का बेटा भी शामिल

jantaserishta.com
25 Jan 2022 8:52 AM IST
भीषण सड़क हादसा: पुल से कार गिरने से 7 मेडिकल छात्रों की दर्दनाक मौत, विधायक का बेटा भी शामिल
x
देखें तस्वीरें।

वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा में भीषण हादसे में विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है. रात 1.30 बजे के करीब हुआ. सेल्सुरा शिवार से गुजरते समय उनकी गाड़ी के सामने जंगली जनावर आ गया. उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ. गाड़ी में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे. वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे. एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ. मरने वालों में तिरोडा विधानसभा क्षेत्र के BJP विधायक विजय रहांगडाले का बेटा अविष्कार भी शामिल है.

हादसे में मरने वालों के नाम

1. अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा)
2. नीरज चौहान
3. नितीश सिंह
4. विवेक नंदन
5. प्रत्युष सिंह
6. शुभम जायसवाल
7. पवन शक्ति

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story