भारत

भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 16 घायल, ट्रक का टायर फटा

jantaserishta.com
14 March 2022 2:17 PM IST
भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 16 घायल, ट्रक का टायर फटा
x
गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पुणे: महाराष्ट्र के सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर कोंडी गांव के पास ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 16 लोग इस हादसे में घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग सोलापुर जिले में स्थित पंढरपुर जा रहे थे कि इसी दौरान यह हादसा हुआ.

सोलापुर (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते ने बताया, "ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 लोग सवार थे जो एकादशी के अवसर पर पंढरपुर जा रहे थे." उन्होंने बताया कि ट्रक का टायर अचानक से फट गया. जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी आगे जा रही ट्राली से टकरा गई. हादसे के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका उपचार चल रहा है. सभी लोग उस्मानाबाद जिले के तुल्जापुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत हुई है.
वहीं, हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटावा में एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोगों इसमें गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा सैफई रोड पर ग्राम नगला के पास हुआ. यहां ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हुई. इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक सत्पाल सिंह ने बताया कि ट्रक इटावा की तरफ जा रहा था, जबकि अर्टिगा कार दूसरी तरफ से आ रही थी. हादसे के बाद अर्टिगा सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक सवार एक शख्स की मौत इलाज के दौरान हुई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे के बाद कार का इंजन सड़क से दूर खेत में जा गिरा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story