भारत

महंगे इलाज का खौफनाक बदला! ATS ने दबोचा, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 May 2026 8:14 AM IST
महंगे इलाज का खौफनाक बदला! ATS ने दबोचा, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें पूरा मामला.
पुणे: महाराष्ट्र में पुणे की एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) ने नागपुर से शिवाजी राठौड़ नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. उस पर पुणे के हडपसर स्थित 'उषा किरण' अस्पताल में नकली बम रखकर दहशत फैलाने और ब्लैकमेल करने का आरोप है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इलाज के भारी-भरकम बिल से नाराज होकर बदला लेने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया था.
हॉस्पिटल में तब हड़कंप मच गया, जब परिसर में नकली बम बरामद किया गया. आरोपी ने कथित तौर पर इलाज के बिल से नाराज होकर अस्पताल में एक नकली बम रखा दिया था. आरोप है कि आर्थिक विवाद से नाराज आरोपी ने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन पर दबाव बनाने के लिए बाथरूम में एक संदिग्ध उपकरण रख दिया. जांच में सामने आया है कि उसने धमकी देने के इरादे से नकली बम तैयार किया था.
पुणे पुलिस के अमितेश कुमार का कहना हैं कि आरोपी शिवाजी राठौड़ 10 मई को एक सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) के इलाज के लिए उषा किरण अस्पताल आया था. इलाज के दौरान उसे करीब 7 लाख रुपये का बिल थमाया. राठौड़ का मानना था कि अस्पताल प्रशासन उसका आर्थिक शोषण कर रहा है, जिसे लेकर उसने बदला लेने की साजिश रची थी.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल के बाथरूम से बरामद उपकरण कोई असली विस्फोटक नहीं था. आरोपी का मकसद सिर्फ दहशत का माहौल बनाना था. जांच में खुलासा हुआ है कि राठौड़ ने अस्पताल के बाथरूम में संदिग्ध उपकरण रखा था. उसने डिवाइस बनाने के लिए 150 रुपये का टाइमर खरीदा था. नकली जिलेटिन स्टिक्स को चिपकाने के लिए उसके पास कोई चिपकने वाला पदार्थ नहीं था, इसलिए उसने स्टेशनरी दुकान से डबल-साइडेड टेप खरीदा और उसका 15 रुपये का भुगतान UPI से किया. पुलिस ने इसी UPI ट्रांजैक्शन को ट्रेस करते हुए आरोपी के मोबाइल नंबर और पहचान तक पहुंच बनाई. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story