भारत

अवैध संबंधों के चलते खौफनाक तरीके से कत्ल, बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
18 Jun 2025 5:30 PM IST
अवैध संबंधों के चलते खौफनाक तरीके से कत्ल, बेटे ने पिता के साथ मिलकर मां के प्रेमी को उतारा मौत के घाट
x
फैली सनसनी.
लखनऊ: लखनऊ के रहीमाबाद स्थित मवई कला गांव में हुई एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने एक पिता-पुत्र की जोड़ी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक संजय का अवैध संबंध मीरा नाम की महिला से था, जो हत्यारोपी सुनील की पत्नी और दिव्यांश की मां है. इसी खुन्नस में सुनील और दिव्यांश ने मिलकर संजय को गड़ासे और चाकू से गोदकर बेरहमी से मार डाला.
दरअसल, मीरा कई साल पहले अपने पति और बेटे को छोड़ चुकी है. वह काफी समय से 35 वर्षीय संजय के साथ लखनऊ के मुंशीपुलिया स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी. इस रिश्ते को लेकर सुनील और दिव्यांश बेहद खफा थे. ऐसे में मौका पाकर 15 जून की रात दोनों ने संजय को मौत के घाट उतार दिया.
पुलिस का दावा है कि समाज में बदनामी के चलते पिता-पुत्र की जोड़ी ने संजय की हत्या की साजिश रची. घटना वाली रात वे पल्सर बाइक पर सवार होकर संजय के घर पहुंचे थे. बाइक खड़ी करने के बाद दोनों दरवाजा खटखटाकर अंदर घुसे और गड़ासे और चाकू से संजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. संजय जान बचाने के लिए भागा और करीब 50 मीटर दूर जाने के बाद एक नाले में कूद गया. लेकिन हत्यारे वहां भी पहुंच गए और तब तक उसपर वार किया जब तक कि उसने दम नहीं तोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि मृतक संजय खुद भी शादीशुदा था. उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें- 10 वर्षीय अजीत, 8 वर्षीय अनुराग और 6 वर्षीय अतुल शामिल हैं. मगर मीरा के साथ अवैध संबंधों के चलते उसने पत्नी व बच्चों को छोड़ दिया था. पत्नी उसको छोड़कर मायके चली गई थी.
फिलहाल, लखनऊ की रहीमाबाद पुलिस ने हत्यारोपी सुनील और उसके बेटे दिव्यांश को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा और बाइक बरामद की गई है. मामले में डीसीपी ग्रामीण का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच-पड़ताल चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story