भारत

भयानक हत्याकांड: लाइनमैन की हत्या, आंखें भी फोड़ीं गई, फैली सनसनी

jantaserishta.com
27 March 2022 12:56 PM IST
भयानक हत्याकांड: लाइनमैन की हत्या, आंखें भी फोड़ीं गई, फैली सनसनी
x
जानें मामला।

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में क्षेत्र के मढ़ई गांव में सिर कूंचकर प्राइवेट लाइनमैन की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसकी आंखें भी फोड़ दीं। इसके बाद शव को घसीटकर घर के बाहर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने क्षत-विक्षत और लहूलुहान शव देखा तो हड़कंप मच गया।

मढ़ई गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश चौहान पृथ्वीपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन थे। शुक्रवार रात 10 बजे उनके मोबाइल पर किसी ने कॉल कर कनेक्शन ठीक कराने के लिए बुलाया। वह घर से निकला लेकिन रात में नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका शव घर से एक किमी दूर खजुरगांव मठिया गांव में एक महिला की झोपड़ी के बाहर मिला। सिर को ईंट से कूंचा गया था। चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमले किए गए थे। आंख व नाक से भी खून निकल रहा था। मौके पर साइकिल, चप्पल और बिजली कनेक्शन ठीक करने के उपकरण पड़े थे। सूचना पर एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस भी हत्याकांड को आशनाई से जोड़ कर देख रही है। पिता दूधनाथ चौहान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने महिला को भी हिरासत में लिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story