भारत

भयानक हत्याकांड: 5 की हत्या, आरोपी दबोचा गया

jantaserishta.com
29 Aug 2022 10:19 AM IST
भयानक हत्याकांड: 5 की हत्या, आरोपी दबोचा गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा कोहराम।

देहरादून: देहरादून जिले के नागाघेर रानीपोखरी में एक पुजारी ने अपने परिवार के पांच सदस्यों की गला रेतकर निर्मम हत्या की दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेश कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी इलाहाबाद रोड थाना अतहरा, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश ने अपनी मां, पत्नी तथा तीन पुत्रियों की गला रेत कर हत्या की गई है।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर महोदय द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी डोईवाला से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने बीतन देवी, उम्र 75 वर्ष (माता), नीतू देवी, उम्र 36 वर्ष (पत्नी), अपर्णा, उम्र 13 वर्ष( पुत्री), अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष ( पुत्री) और स्वर्णा उर्फ गुल्लों उम्र 11 वर्ष ( पुत्री) की गला रेतकर हत्या की। है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी की मां मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी, जबकि उसकी एक बेटी विकलांग थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story