भारत
OMG खौफनाक वारदात...रेलवे स्टेशन से बैठाया, कब्रिस्तान ले गया, फिर...
jantaserishta.com
8 Feb 2026 5:55 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑटो से सफर कर रहे एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है. यहां एक ऑटो चालक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की और उसका मोबाइल फोन व करीब पांच हजार रुपये लूट लिए. घटना शनिवार रात की बताई जा रही है. पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है.
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम जितेंद्र शाक्य है. वह शनिवार रात भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचा था और वहां से करोंद स्थित अपने घर जाने के लिए उसने एक ऑटो लिया. ऑटो रेलवे स्टेशन के पास अल्पना तिराहे से लिया गया था. शुरुआत में ऑटो सामान्य रास्ते से ही आगे बढ़ा.
जब ऑटो भोपाल टॉकीज चौराहे पर पहुंचा तो चालक ने दाएं मुड़ने की बजाय ऑटो को सीधा आगे बढ़ा दिया. इस पर जितेंद्र ने ऑटो चालक से सवाल किया और रास्ता बदलने का कारण पूछा. युवक को लगा कि ऑटो गलत दिशा में जा रहा है.
इस पर ऑटो चालक ने कहा कि उसे कब्रिस्तान के पास कुछ काम है और वहीं जाना है. चालक की बात सुनकर जितेंद्र को और ज्यादा शक हुआ, लेकिन तब तक ऑटो कब्रिस्तान की ओर पहुंच चुका था. वहां पहुंचते ही हालात अचानक बदल गए.
पुलिस के अनुसार, कब्रिस्तान पहुंचते ही ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को वहां बुला लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर जितेंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी. युवक को बुरी तरह पीटा गया और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन व करीब पांच हजार रुपये छीन लिए गए.
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. किसी तरह जितेंद्र वहां से बचकर निकला और बाद में थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. वह काफी डरा और सहमा हुआ था.
जितेंद्र की शिकायत पर शाहजहांनाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है. रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





