भारत

खौफनाक वारदात: गला घोंटकर हत्या की गई, लेकिन...

jantaserishta.com
22 Oct 2022 5:26 PM IST
खौफनाक वारदात: गला घोंटकर हत्या की गई, लेकिन...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

रस्सी से दबाने और नाखून से खरोचने के निशान थे।
बरेली: यूपी के बरेली जिले के सुभाषनगर के करगैना में बाला जी मंदिर के पास रहने वाले राजेंद्र मौर्य (55) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार सुबह मंदिर के पास धर्मशाला में मिला। राजेंद्र के बेटे राजेश ने बताया कि उनके पिता बालाजी मंदिर के पास चाय की दुकान लगाते थे। घर से खाना खाने के बात रात करीब दस बजे वह मंदिर के पास देवेश कुमार सिंह धर्मशाला में सोने चले गए।
शनिवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद सुबह करीब आठ बजे वह धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला का दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो सर्वेश दीवार कूदकर अंदर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो उनके पिता चारपाई पर मृत पड़े थे। उनके गले पर रस्सी से दबाने और नाखून से खरोचने के निशान थे।
घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मगर वहां से कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।
सर्वेश ने बताया कि वे लोग मूलरूप से शाहजहांपुर में थाना जैतीपुर में गांव गोरा बकैनिया के रहने वाले थे। पिछले करीब 25 साल से वे लोग सुभाषनगर में आकर रहने लगे थे। उन्होंने हत्या का कोई कारण नहीं बताया है और किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया है। सुभाषनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story