भारत
खौफनाक वारदात, ससुराल वालों ने दामाद को उतारा मौत के घाट
jantaserishta.com
18 March 2026 9:22 AM IST

x
पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने ही अपने दामाद की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम विष्णु यादव है, जिसकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। वह प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था और किसी काम से मंगलवार को अपने ससुराल, जो आशियाना थाना क्षेत्र में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उनका अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया।
शुरुआत में यह मामला सामान्य कहासुनी का था, लेकिन धीरे-धीरे बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ससुराल वालों ने विष्णु यादव के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना की सूचना डायल 112 के जरिए पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम ने वहां से जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं, ताकि मामले की सही जांच हो सके।
फिलहाल पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी। साथ ही, इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





