
x
Moradabad मुरादाबाद: होली के दिन मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित काशीराम कॉलोनी के जंगलों में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने कथित तौर पर संतान न होने के विवाद में अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद को चाकू मार लिया। बाद में घायल अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, युवक जहां घायल मिला था, उससे लगभग 15 मीटर दूर उसकी पत्नी का शव बरामद हुआ। मझोला थाना पुलिस ने मृतकों की पहचान नवीन नगर (सिविल लाइंस) निवासी विनोद और उसकी पत्नी के रूप में की है। घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है।
परिजनों ने बताया कि दोनों दोपहर में होली मिलने की बात कहकर घर से निकले थे। मृतका की मौसी शीला के अनुसार, शादी के आठ साल बाद भी संतान न होने को लेकर विनोद अक्सर पत्नी से विवाद करता था और दूसरी शादी की इच्छा रखता था। वहीं विनोद के भाई राजकुमार का कहना है कि परिवार में कोई बड़ा विवाद नहीं था और दोनों बच्चा गोद लेने की तैयारी कर रहे थे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Tagsमुरादाबादमझोला थानाकाशीराम कॉलोनीपति-पत्नी विवादगला रेतकर हत्याआत्महत्यासंतान विवादविनोदएसपी सिटी रणविजय सिंहपारिवारिक कलहहोली वारदातपुलिस जांच.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





