भारत
खौफनाक वारदात: जहरीली इंजेक्शन देकर की महिला की हत्या, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
jantaserishta.com
19 July 2026 1:10 PM IST

x
दोनों ने ड्रिप में कथित तौर पर जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक निजी अस्पताल की नर्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में नर्स के प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने ड्रिप में कथित तौर पर जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया था।
अधिकारियों ने बताया कि मामला मेरठ के लोहियानगर इलाके का है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि नर्स ने जहर खाकर आत्महत्या की है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, क्योंकि घटनास्थल से सल्फर की गोलियां और एक सुसाइड नोट मिला था। हालांकि, मृतका के परिजनों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई।
जांच में सामने आया कि अस्पताल कर्मचारी सुरेश और नर्स के बीच पिछले 7-8 महीने से प्रेम संबंध थे। जांच में यह भी सामने आया कि नर्स के पति की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह अपने परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी निभाने के लिए अस्पताल में नौकरी कर रही थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश भी शादीशुदा है और उसका 5 साल का एक बेटा है। सुरेश पर नर्स लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि घटना के दिन सीसीटीवी में सुरेश और उसका दोस्त नजर आया था।
पुलिस ने बताया कि जब नर्स ने कमजोरी महसूस होने की बात कही थी, तो उसे ड्रिप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। वहां ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसे इंजेक्ट कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी में देखा गया कि सुरेश को ग्लब्स पहनकर कमरे से बाहर निकला था।
आरोप है कि वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए नोटपैड पर फर्जी सुसाइड नोट लिखा और शव के पास रख दिया। साथ ही सल्फर की गोलियां भी रख दीं, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।
सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि जब सुरेश व इसके दोस्त को पकड़ा गया, तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, नोटपैड, रासायनिक पदार्थ का रैपर, कैनूला और मृतका का मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसजहरीली इंजेक्शनमहिला डॉक्टर की हत्याMeerutMeerut NewsMeerut Policepoisonous injectionmurder of female doctor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





