भारत

भीषण एयर इंडिया विमान हादसा, बेहद चौंकाने वाली खबर

jantaserishta.com
16 Jun 2025 8:09 AM IST
भीषण एयर इंडिया विमान हादसा, बेहद चौंकाने वाली खबर
x
फिल्म मेकर लापता.
अहमदाबाद: अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे के बाद से एक फिल्म मेकर लापता हैं. उनके परिवार ने आशंका जताई है कि वे हादसे के दौरान ग्राउंड विक्टिम (जमीन पर मारे गए लोगों) में शामिल हो सकते हैं. इसी वजह से परिजनों ने पहचान के लिए डीएनए सैंपल जमा कराए हैं. उनके मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन क्रैश साइट से सिर्फ 700 मीटर दूर थी.
यह हादसा गुरुवार दोपहर 1:39 बजे हुआ था, जब एयर इंडिया का विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद मेघाणीनगर इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज कैंपस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस भीषण हादसे में विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई, साथ ही जमीन पर मौजूद 29 लोग भी मारे गए.
लापता फिल्म मेकर की पहचान महेश कलावड़िया के तौर पर हुई है, जिन्हें महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता है. वह नरोड़ा के रहनेवाले थे और म्यूजिक एल्बम्स बनाते थे. उनकी पत्नी हेतल ने बताया कि गुरुवार को वह किसी से मिलने लॉ गार्डन इलाके गए थे.
हेतल ने बताया, 'मेरे पति ने दोपहर 1:14 बजे फोन कर बताया कि उनकी मीटिंग खत्म हो गई है और वे घर आ रहे हैं. लेकिन जब वह घर नहीं लौटे तो मैंने बार-बार उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था. पुलिस को जानकारी दी गई तो मोबाइल की आखिरी लोकेशन क्रैश साइट से सिर्फ 700 मीटर दूर मिली.'
उन्होंने आगे कहा, 'करीब 1:40 बजे (जिस समय विमान ने उड़ान भरी थी) उनके फोन का नेटवर्क चला गया. उनका स्कूटर और मोबाइल फोन दोनों गायब हैं. सबसे अजीब बात यह है कि वह कभी उस रास्ते से घर नहीं आते थे, जहां उनकी आखिरी लोकेशन मिली. हमने डीएनए सैंपल दिए हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं वह उन लोगों में तो नहीं थे जो हादसे में जमीन पर मारे गए.'
हादसे के कारण कई शव बुरी तरह जल गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसलिए डीएनए जांच से मृतकों की पहचान की जा रही है. रविवार तक हादसे में 270 मौतों की पुष्टि हो चुकी है. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब तक 47 शवों की पहचान डीएनए मिलान से हो चुकी है और 24 शव पीड़ित परिवारों को सौंपे गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story