भारत

बेरहम टीचर की खौफनाक करतूत, बच्चे को ऐसा मारा की पहुंचा अस्पताल

jantaserishta.com
19 Feb 2023 9:47 AM IST
बेरहम टीचर की खौफनाक करतूत, बच्चे को ऐसा मारा की पहुंचा अस्पताल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पड़ गए.
हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक टीचर का अमानवीय चेहरा सामने आया है. स्कूल में कुछ दिन तक गैरहाजिर रहने पर टीचर ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसके बाद बच्चा दर्द से तड़पने लगा.
मामला गोलूवाला के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय का है जहां इस स्कूल के 2 टीचरों ने कक्षा 7वीं के एक छात्र को कुछ दिनों तक स्कूल से गैर हाजिर रहने पर जमकर पीटा.
स्कूल के टीचरों ने करीब 20 मिनट के अंतराल पर उसे बच्चे को दो बार डंडों से इस कदर पीटा कि बच्चे की कलाई, जांघ और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान पड़ गए.
घटना शुक्रवार की सुबह की है. बच्चे के शरीर पर डंडों के निशान बने हुए हैं और वो दर्द से तड़प रहा था. जानकारी के अनुसार निवादान पंचायत का छात्र गुलशन स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र है.
परिजनों का आरोप है कि विद्यालय से गैरहाजिर रहने के कारण बच्चे से शुक्रवार को स्कूल के 2 टीचर अमित कुमार और रवि सेवटा ने बेरहमी से मारपीट की. बच्चे को पहले प्रार्थना के दौरान पीटा गया फिर उसके बाद दूसरे टीचर ने डंडा लेकर कमरे में बंद कर बेतहाशा पीटा.
आरोप है कि जब एक डंडा टूट गया तो बच्चे से ही टीचर ने नीम का दूसरा डंडा मंगाया और फिर मारपीट की. बच्चा डरा सहमा दर्द को दबाकर स्कूल में बैठा रहा और छुट्टी के बाद घर लौटने पर उदास था.
स्कूल से लौटने के बाद बच्चे ने पिटाई की बात परिजनों को भी नहीं बताई. रात को जब बच्चे को पिटाई से शरीर में दर्द होने लगा तो वो बुरी तरह रोने लगा. इसके बाद परिजनों को बच्चे के साथ हुई घटना की जानकारी मिली.
इसके बाद देर रात परिजन उसे लेकर स्थानीय राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और भर्ती कराया. बच्चे के परिजनों ने पिटाई को लेकर गोलूवाला थाने में भी देर रात शिकायत दर्ज कराई. बच्चे को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story