भारत

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार 3 लोगों की मौत

jantaserishta.com
3 Sept 2025 9:18 AM IST
एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, कार सवार 3 लोगों की मौत
x
मचा कोहराम.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दर्दनाक दुर्घटना में मौके पर ही तीन लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी थी, जिससे कार में सवार तीन लोगों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर स्थित कैंटीन की तरफ ट्रक मुड़ रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी। जानकारी सामने आई है कि यह लोग आजमगढ़ से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार हादसे की शिकार हो गई। बुधवार तड़के यह हादसा बाजार शुक्ल क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 60.1 किलोमीटर के पास हुआ। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ चुके थे, जबकि ट्रक भी क्षतिग्रस्त हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बाजार शुक्ल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story